सरोजनीनगर विधायक की ‘सोच’ को पंख लगाने के लिये तैयार इफको ,स्वयंसेवी संस्थाओं को उपलब्ध होगा 50 हजार तक ब्याजमुक्त ऋण

0
239

विधायक के प्रयासों से महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबी बनने के लिए विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको आगे आयी

हम सब को मिलकर सरोजनीनगर को देश का सर्वोत्तम विधान सभा बनाना है: विधायक राजेश्वर सिंह

सरोजनी नगर के स्वयंसेवी समूहों को उपलब्ध करायेंगे 50 हजार तक ब्याजमुक्त ऋण: उदय शंकर अवस्थी
इफको प्रबंध निदेशक

महिला सशक्तिकरण के डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों में भागीदारी करेगा इफको: डॉ. यू. एस. अवस्थी

  संजय पुरबिया

लखनऊ।       ‘मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में तू जरा हिम्मत तो कर
                 ख्वाब बदले हकीकत में तू जरा कोशिश तो कर…’

ये पंक्तियां सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर इसलिये लागू होता है क्योंकि पूरी जिंदगी ‘खाकी’ पहनकर अवाम की सेवा करने वाले इस शख्स ने जब ‘खादी’ पहना तो किसी को खुद सरोजनीनगर विधान सभा को उम्मीद नहीं थी कि उसकी भी किस्मत बदलने वाली है…। विधानसभा चुनाव में इस बार भी लोगों ने पहले की तरह किसी प्रत्याशाी का जिताना है,सोचकर भाजपा को वोट दिया लेकिन किसी को अंदाजा भी ना रहा कि वाकई इस बार वे एक ऐसे शख्स को शख्सियत बनाने जा रहे हैं जो वाकई उनकी समस्याओं मसलन, सड़क, बिजली, अपराध, शिक्षा, सेहत वगैरह… समस्याओं का हल निकालने में कोई कोर नहीं छोड़ेगा। अब देखिये, विधाायक का काम देख विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको ने भी ऐलान कर दिया है कि वो सरोजनीनगर के स्वयंसेवी संस्थाओं को 50 हजार रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने के लिये तैयार है। सोचिए,इससे स्वालंबी बनने का सपना देखने वाली अनगिनत महिलाओं के ‘सपनों को पंख’ लगेगा। बाकायदा इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर में आयोजित कौशल विकास एवं स्वरोजगार में महिलाओं की भागीदारी पर आयोजित विचार गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही।


सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे है। इफको द्वारा सरोजनीनगर में बंथरा स्थित शेखर कॉलेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिये महिलाओं की भागीदारी पर विचार गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिलाओं के कौशल एवं उद्यमिता विकास के साथ-साथ स्वरोजगार व रोजगार सृजन पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में इफको के प्रबंध निदेश व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. उदय शंकर अवस्थी के नेतृत्व में इफ को के विशेषज्ञों की टीम भी उपस्थित थी। श्री अवस्थी ने सरोजनीनगर के सभी 400 स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण और 50 हजार तक ऋ ण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इफको विश्व के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में से एक है। 40 हजार को-ऑपरेटिव कंपनियां इफको से जुड़ी हैं। साढ़े 5 करोड़ किसान सीधे तौर पर इफको से लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था का टर्न ओवर 29 हजार करोड़ तथा इसकी सहायक कंपनियों के साथ इसका टर्नओवर 59 हजार करोड़ है।विधायक ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को काम दिलाना व उन्हें स्वावलंबी बनाना मेरी प्राथमिकता है। इफको भी सरोजनीनगर की माता,बहनों, बेटियों को सशक्त बनाने, उनका कौशल विकास करने के लिये बेहद गंभीर है। इफको क्षेत्र के सभी 400 सहायतों समूहों को 50 हजार का ऋ ण देगी, उन्हें प्रशिक्षित कर संसाधन उपलब्ध करायेगी ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

हा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं से जुड़ी नई-नई योजनाएं ला रही है। सरोजनीनगर में भी महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन बांटी जा रही है, उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेटियों को डिजिटल साक्षर बनाने के लिये कन्या इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। उन्हें आवश्यक स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आज देश की जीडीपी में महिलाओं की भागीदारी 18 प्रतिशत है। हमारा लक्ष्य महिलाओं की आमदनी को दोगुनी करना है। विधायक ने वहां मौजूद लोगों को सरोजनीनगर में जल्द ही टेक्सटाइल मॉर्ट की स्थापित करने का आश्वासन दिया जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पाद प्रोडक्ट को मार्केट मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेटियां भविष्य है। महिला विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। हम सबको मिलकर सरोजनीनगर को ‘प्रदेश’ ही नहीं बल्कि ‘देश की सर्वोत्तम विधानसभा’ बनाना है।

कार्यक्रम में इफको के विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाये गये थे, जिनके बारे में अधिकारियों द्वारा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और वहां मौजूद स्वयं सेवी महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सरोजनी नगर के स्वयं सहायता समूहों के सभी 4 क्लस्टरों की पदाधिकारी महिलाओं सहित सभी 400 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं- अभिमन्यु राय, मधुलिका शुक्ला, डॉ. सी. एल. शेखर, मनीष सिंह, पूर्व सांसद रीना चौधरी, भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह, योगेश शुक्ला, एवं अजीत शुक्ला उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here