यूपी विधानसभा में हंगामा, अखिलेश और स्पीकर एक-दूसरे पूछते रहे नियम 311

0
262
लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा कराने को लेकर सपा सदस्यों ने थोड़ा हंगामा किया और वेल में आ गए। मंगलवार को सुबह 11 बजे जब सदन बैठा तो नेता प्रतिपक्ष व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं ठप है। पहले स्वास्थ्य सेवाएं पर चर्चा हो। स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि किस नियम में आप यह मुद्दा उठाना चाहते है। अखिलेश ने नियम 311 का हवाला दिया। महाना ने कहा कि यह नियम क्या है। आप जानते हैं तो बता दीजिये।

अखिलेश ने कहा कि अगर हम नियम नहीं जानते तो आप बता दीजिये। इस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे व वरिष्ठ सदस्य लाल जी वर्मा ने नियमों का हवाला दिया। अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर मानवाधिकार आयोग ने सरकार को नोटिस दे रखा है। महाना ने कहा कि नियम 311 को मैं अग्राह्य करता हूं। इस पर सपा सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। और नारे लगाए कि तानाशाही की सरकार नहीं चलेगी। स्पीकर ने कहा कि आप लोग अपनी सीट पर जाए। आपकी बात सुनी जाएगी।

इस बीच संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ऐसी कोई विषम परिस्थिति नहीं है कि नियम 311 निलंबित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। बाद में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न काल के बाद नियम 56 के तहत कराने पर सपा मान गई और 15 मिनट देरी से प्रश्नकाल शुरू हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here