बोलेंगे तो बागी कह देंगे… योगी के बाढ़ इंतजाम पर बरसे BJP MP बृज भूषण शरण सिंह

0
213

अपनी जिंदगी में नहीं देखा इतना खराब इंतजाम

लग्जरी गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर से पहुंचे घर

गोंडा यूपी के कई इलाकों में बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए भरपूर इंतजाम का दावा कर रही है। सरकार के इस दावे पर सत्ता पक्ष ने ही सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह बाढ़ इंतजामों को लेकर अपनी ही सरकार पर बरस पड़े। सांसद ने यहां तक कह दिया कि हम बोलेंगे को बागी कहलाएंगे।हां बोलना मना है। केवल सुनिए और सुझाव दीजिये लेकिन सुझाव भी कोई मानेगा नहीं। 

कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि बाढ़ से पहले एक तैयारी की बैठक होती है। कोई तैयारी की बैठक ही नहीं हुई। भगवान के भरोसे सब कुछ है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी रुकेगा और कब हमारी तकलीफ कम होगी।

सांसद ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में इतना खराब इंतजाम कभी नहीं देखा। हम लोग रो भी नहीं सकते। अपने भाव को व्यक्त भी नहीं कर सकते। सरकार को सलाह के सवाल पर कहा कि अब सलाह का अवसर नहीं है। सलाह का अवसर बाढ़ आने से पहले होता है। लेकिन बोलना बंद है। केवल सुनना है। निधियों की जबान बंद कर दी गई है। बोलने पर बागी कहलाएंगे। सुझाव देंगे तो कोई मानेगा नहीं। कहा कि अपने स्तर से ही जो कुछ हो रहा है किया जा रहा है। एक ट्रैक्टर ट्राली लगवाया गया है। ताकि बुजुर्ग लोग और महिलाएं आ जा सके

पहले गुरुवार को भी गोंडा में बृज भूषण शरण सिंह बाढ़ की परेशानियों से घिरे दिखाई दिये थे। अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर से घर पहुंचे थे। बृजभूषण शरण सिंह को अपने आवास जाने के लिए ढेमवा रोड पर मंहगूपुर गांव के पास ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा था। इसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में सांसद के साथ नवाबगंज पालिका के चेयरमैन डा. सत्येन्द्र सिंह और सुरक्षाकर्मी भी ट्रैक्टर पर ही बैठे दिखाई दे रहे हैं।

यही नहीं, गोंडा के नवाबगंज में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री का रास्ता भी बाढ़ के पानी ने रोक लिया था।कैबिनेट मंत्री अपने पैतृक गांव नहीं जा सके और कस्बे स्थित आवास पर ही रुक गए। दो दशक बाद सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री के गांव तक बाढ़ का पानी चढ़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here