बांदा जेल में कैदियों के साथ मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया योगा : कैदियों को योग से होने वाले फायदे से अवगत कराया

0
147

जेल मीनिस्टर धर्मवीर प्रजापति ने बांदा जेल में योग कर कैदियों को बताया की इसे करने से ‘मनोस्थिति’ बदल जायेगी

मंत्री ने दिया जादू की झप्पी,कैदियों के आंसों में आये आंसू…

ब्यूरो

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर हिन्दुस्तान मेें पूरे जोश के साथ जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग,सभी ने योग किया और इससे होने वाले फायदे के बारे में बताकर लोगों को जागरुक किया। इसी तरह,होमगार्ड व कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने बांदा जेल में कैदियों के साथ योग किया और यह भी बताया कि योग करोगे तो आपलोगों की मन:स्थिति सही होगी। मंत्री ने कैदियों से संवाद किया तो वहां का माहौल गमगीन हो गया क्योंकि धर्मवीर प्रजापति का स्टाईल है सभी को जादू की झप्पी देने का…। जब वे कैदियों से बात करते हैं तो उनके आंखों से आंसू निकल ही पड़ते हैं। इस दौरान मंत्री ने बांदा जेल में कैदियों के प्रशिक्षण के लिये नवनिर्मित कम्प्यूटर कक्ष का उदघाटन भी किया।


कारागार मंत्री ने जेल में सजायाफ्ता कैदियों के साथ योगाभ्यास किया और कैदियों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि योग हमारे भारत की प्राचीन संस्कृति है और ऋषि मुनियों की तपस्या का योग एक भाग रहा है। अष्टांग योग से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होता है बल्कि व्यक्ति की मनोस्थिति, मनोवृति भी स्वस्थ होती है। जिससे वह विकृत मानसिकता को त्याग देता है और समाज के लिये आदर्श प्रस्तुत करता है।

कारागार मंत्री का कहना है कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की तमाम जिलों में योग शिविर और प्रवचन के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे बहुत से कैदियों को में सुधार हुआ है और यह आगे भी जारी रहेंगे।

इस संबंध में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने योग से मनोस्थिति को सही करने के भी तरीके बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here