डॉ राजेश्वर सिंह ने ‘एरोसिटी’ और ‘एससीआर’ के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का जताया आभार

0
96

डॉ राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से की सरोजनीनगर में जलभराव की समस्या के निदान की मांग

जलभराव दूर करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की मांग की

गौरवशाली इतिहास को संजोने का उत्कृष्ट माध्यम है विरासत-ए-खालसा म्यूजियम

ब्यूरो लखनऊ । शुक्रवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में एरोसिटी जल की स्थापना के प्रस्ताव तथा एनसीआर की तर्ज पर लखनऊ में राज्य राजधानी क्षेत्र स्टेट कैपिटल रीजन विकास के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक नें अपने सोशल मीडिया प्लेटफ ार्म पर जानकारी साझा करते हुये बताया कि एरोसिटी की स्थापना से पूरे प्रदेश को लाभ होगा एससीआर बनने से लखनऊ के आसपास के 6 जिलों में नियोजित विकास सुनिश्चित होगा। जिसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से प्रस्तावित ैएससीआर बोर्ड की अध्यक्षता स्वयं करने का अनुरोध भी किया।

सरोजनीनगर में जलप्रबंधन की स्थिति मजबूत करने के लिये निरंतर प्रयासरत डॉ. राजेश्वर सिंह ने यह भी बताया कि जलभराव लखनऊ की प्रमुख समस्या बनती जा रही है। इस समस्या के सम्पूर्ण निदान के लिये मुख्यमंत्री से प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाने और लखनऊ को गड्ढामुक्त बनाने के लिये लखनऊ नगर निगम को अलग से फं ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह नें सरोजनीनगर में विरासत-ए-खालसा म्यूजियम की स्थापना के लिये सीएम योगी को दिये गये प्रस्ताव पर भी चर्चा की।

बताया कि श्विरासत-ए-खालसा म्यूजियम सिख गुरुओं के गौरवशाली इतिहास को संजोने का उत्कृष्ट माध्यम है । इसलिये मुख्यमंत्री योगी से विरासत-ए-खालसा म्यूजियम की स्थापना कार्य को गति प्रदान करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री योगी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी हमारे प्रेरणास्रोत हैं , जिनसे मिलकर आज उनका आशीर्वाद एवं मार्ग दर्शन प्राप्त किया। साथ ही विधायक ने लोकमंगल को समर्पित उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बजट के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here