महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं-कौशल किशोर

0
50

एकजुट हो फिर मोदी सरकार बनाने को नारी शक्ति ने भरी’ हुंकार’

ब्यूरो,लखनऊ। मोहनलालगंज लोकसभा अंतर्गत विधानसभा मोहनलालगंज स्थित एक रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से लोकसभा स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी कौशल किशोर उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

भाजपा ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख उज्जवला योजना की शुरुआत की, 2014 और 2017 से पहले की सरकारों की बदहाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया। गुंडों, माफियाओं और रोड साइड रोमियो को जेल पहुंचाने का काम किया, भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया। नतीजा बहन- बेटियां बिना डरे घर से बाहर निकल रही हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया। हमारी नारी शक्ति ने मोदी जी पर अपना विश्वास जताकर एक बार फिर से केंद्र में भाजपा सरकार का गठन करने का जो संकल्प लिया है वह अवश्य पूरा होगा।

वहीं भारी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति का अभिवादन करते हुये सांसद प्रत्याशी कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने का कार्य किया है। उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देकर आधी आबादी को धुएं से निजात दिलाया है एवं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाकर के रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं। यह चुनाव देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, अत: सभी माताएं, बहनें एकजुट होकर के भाजपा सरकार बनाने हेतु आगामी 20 मई को कमल के फूल पर वोट देने का कार्य करे। सभी को इसके लिये प्रेरित करें जिससे देश का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ता रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अंजू रस्तोगी, लोकसभा प्रभारी महिला मोर्चा साधना जग्गी, लोकसभा संयोजक महिला मोर्चा सरोज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओमप्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख गोसाई गंज विनय वर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉली सिंह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिभा वर्मा, डॉ. समता बाफि ला एवं भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी व हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here