सनातन देश की आत्मा,जितना मजबूत होगा, सनातन धर्म उतना मजबूत होगा देश : डॉ. राजेश्वर सिंह

0
149

हर घर तिरंगा अभियान: लखनऊ में विधायक राजेश्वर सिंह ने आयोजित की भव्य तिरंगा यात्रा उपलब्ध कराये 10 हजार राष्ट्रीय ध्व

सरोजनीनगर में विधायक राजेश्वर सिंह ने कराया तीसरा तिरंगा यात्रा,नजर आया जनता का हुजूम

वन्दे मातरम् नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा, लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प

तिरंगे का हर धागा बलिदान, साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानियाँ बुनता है : डॉ. राजेश्वर सिंह

संजय श्रीवास्तव

लखनऊ। अठत्तरवें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में 9 अगस्त से 15 के बीच हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से मनाया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा भी सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा 2024 का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और देशभक्ति के रंग में सराबोर जन- सैलाब के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच शाम साढ़े पांच बजे हिन्द नगर स्थित पिपलेश्वर हनुमान मंदिर से विधायक की पद यात्रा शुरू हुई। लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, हर घर तिरंगा अभियान संयोजक उमेश तिवारी पूरी पदयात्रा के दौरान विधायक के साथ चलते नजर आये।

राजेश्वर सिंह ने यात्रा से पहले पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। यात्रा के दौरान सरोजनीनगर विधायक द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रवासियों को 10 हजार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी उपलब्ध कराये। हिन्द नगर, एलडीए कॉलोनी से विधायक कार्यालय आशियाना तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के लिए क्षेत्र की जनता के बीच अद्वितीय उत्साह देखने को मिला। ढोल, नगाड़े, गाजे- बाजे के साथ युवाओं में जोश जगाते, राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत गीतों के साथ जहां-जहां से यह तिरंगा यात्रा निकल रही थी वहां लोग देशभक्ति से सराबोर नारे लगा रहे थे। लोगों का बेइंतहा समर्थन पाकर विधायक राजेश्वर सिंह भी भाव- विभोर दिखे, उन्होंने तिरंगे के रंग में रंगे गुब्बारे भी हवा में छोड़े।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ़ एक झंडा नहीं है, यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है, हमारे तिरंगे का हर धागा बलिदान, साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानियाँ बुनता है। सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देश के प्रति समर्पण का प्रमाण है। तिरंगा हमारे अतीत का गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य का प्रतिबिम्ब है। इसकी शान को बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। लाखों वीर शहीदों ने कुर्बानी दी तब देश आजाद हुआ। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, आज देश में वाइब्रेंट डेमोक्रेसी है, ये वीर शहीदों के बलिदान के कारण है। आज ऐसे वीर जवानों को याद करने का दिन है।

डॉ. सिंह ने कहा आज देश में कई प्रकार की समस्याएँ हैं, जिनसे सबको मिलकर लडऩा है ताकि तिरंगे की शान में कोई कमी न आने पाये। 5 करोड़ घुसपैठिये देश में घुस आये हैं, अवैध धर्मान्तरण देश में बड़ी समस्या है, आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिये, देश को मजबूत बनाने के लिए इन समस्याओं से लडऩा है। मोदी- योगी सरकार प्रतिबद्ध हैं । देश प्रदेश को को प्रगति की नयी ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं, इन समस्याओं के समाधान के लिए हमें उनका हाथ और मजबूत करना है।

इस दौरान विधायक सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान महामंत्री पुष्कर शुक्ला, पूर्व जि़ला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, बंथरा नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, संजीव मिश्रा, मनीष शुक्ला, रश्मि सिंह, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, नेहा सिंह, शिविता गोयल, प्रियंका सिंह एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here