ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं बच्चन परिवार की दिवाली में

0
10

मुंबई । आम हो या फिर खास सोशस मीडिया पर इस समय दिवाली की तस्वीरें ही छाई हुई हैं। बॉलीवुड सितारों का परिवार के साथ शानदार अंदाज देखने को मिला रहा है, तो बच्चन परिवार की देसी रंग में रंगी दिवाली की झलक नव्या नवेली नंदा ने दिखाई। जिसमें श्वेता बच्चन भाई अभिषेक बच्चन के साथ फुलझड़ी जलाती नजर आईं, तो आराध्या बच्चन का कजिन अगस्त्य नंदा के साथ प्यारा बॉन्ड दिखा। वहीं, नव्या का मॉडर्न देसी ग्मैल भी छा गया।

सभी का त्योहार के दिन देसी रूप शानदार लगा, तो तस्वीरों में बच्चन बहुरानी ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं, जिनके लाल साड़ी वाले लुक को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में फैंस ने खूब प्यार दिया। जहां वह अभिषेक के साथ देसी रूप में दिखीं। वहीं, नव्या की शेयर की तस्वीरों में उन्हें न पाकर फैंस भी सवाल करने लगे कि वह किसी फोटो में क्यों नहीं है। हालांकि, यहां श्वेता का चमचमाता हार नजरों में आ गया।

नव्या की दिवाली फोटोज में बेशक सब साथ नजर नहीं आए, लेकिन तीन लोगों का लुक एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर गया। अभिषेक और आराध्या का चिकनकरी कढ़ाई से सजे कुर्ते में देसी अंदाज शानदार लगा। जहां अभिषेक के कुर्ते को सेक्विन से चमक मिली, तो इसे उन्होंने प्लेन पजामा के साथ पेयर किया।

वहीं, माथे पर सिल्वर स्टोन बिंदी लगाए बेटी भी सफेद कुर्ता पहने अगत्स के साथ प्यारी लगीं। जिनके कुर्ते पर चेकर्ड पैटर्न के साथ फ्रंट में जियोमेट्रिक पैटर्न बने हैं। हालांकि, यहां लाइमलाइट श्वेता के हार और नव्या के दो अलग- अलग रूप ने लूटी।​

श्वेता बच्चन सिल्क के कुर्ते में रॉयल नजर आ रही हैं, जिसके फैब्रिक में आती शाइन इसे फेस्टिव टच दे रही है। इस पर गोल्डन शेड से फ्लोरल पैटर्न बने हैं, जो भी लुक में ब्लिंग ऐड कर गए। वी- नेकलाइन वाले हाफ स्लीव्स लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ते के साथ उन्होंने मैचिंग पैटर्न वाला फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ स्टाइल किया। जिसमें उनका स्टाइलिश रूप बढ़िया लगा, लेकिन यहां उनके कपड़े से ज्यादा नजरें चमचमाते हीरों के हार पर टिक गईं। ​

​श्वेता के लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट उनका स्टेटमेंट नेकलेस बना। हीरों से सजा यह नेकलेस उनकी नेकलाइन को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, जिसका भारी- भरकम डिजाइन काफी रॉयल लगा। इसके साथ उन्होंने छोटे स्टड इयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट व बैंगल्स कैरी किए हैं। खास बात यह है कि नेकलेस के रिच डिजाइन के बावजूद बाकी की जूलरी को सटल रखा गया है, जिससे पूरा लुक बैलेंस्ड लग रहा है।​

रेड आउटफिट में स्टनिंग लगीं नव्या

रेड आउटफिट में स्टनिंग लगीं नव्या

​नव्या के लुक की बात करें, तो दिवाली के लिए उन्होंने रेड कलर का बेहद स्टनिंग आउटफिट पिक किया। जिसका इंडो वेस्टर्न टच उनके देसी लुक में मॉडर्न फील ला रहा है। उन्होंने रेड कलर का शिमरी स्वीवलेस टॉप पहना, जिसमें हॉल्टर नेकलाइन और फ्रंट कटआउट डिटेलिंग उनके लुक को खास बना रही है। इस पर रेड सेक्विन से क गई डिटेलिंग लुक में परफेक्ट ब्लिंगी टच जोड़ रही है, तो साथ में उन्होंने मैचिंग फ्लेयर्ड प्लेन बॉटम पेयर किया है। जिसके साथ खुले बाल, मिनिमल जूलरी और चेहरे पर प्यारी- सी मुस्कान के साथ नव्या के फेस्टिव लुक में एलिगेंस और ग्लैमरस का परफेक्ट बैलेंस बना।​

साड़ी में नव्या लगीं सुंदर

साड़ी में नव्या लगीं सुंदर

नव्या ने साड़ी में भी अपनी दिवाली पार्टी वाली फोटो शेयर की, जिसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने शिमरी एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज के साथ खूबसूरत वाइट साड़ी पहनी है, जिसे बेहद ग्रेसफुल तरीके से ड्रेप किया गया है। जहां वी- नेक ब्लाउज पर वाइट पर्ल्स और स्टोन्स से हुई डिटेलिंग बेहद स्टनिंग लगी। इस साड़ी लुक को नव्या ने स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया, जिसमें डायमंड की चमक के साथ ग्रीन पियर ड्रॉप स्टोन का कॉम्बो सुंदर लग रहा है और लुक में कलर कंट्रास्ट ऐड कर गया।​

क्या कहना है लोगों का ?

जहां नव्या के ग्लैमरस लुक्स की लोग तारीफ कर रहे हैं और दिवाली की बधाई दे रहे हैं, तो उनकी मामी ऐश्वर्या को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘तुम्हारी मामी कहां हैं, बस पूछना चाहते हैं क्योंकि वो किसी फोटो में नहीं है’, तो दूसरा कमेंट है, ‘क्यों ऐश्वर्या को कभी शामिल नहीं किया जाता?’ यही नहीं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नहीं है, लेकिन ध्यान सबका ऐश पर रहा, तो एक यूजर कमेंट करके पूछा, ‘पा(अमिताभ) कहां है?’​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here