विशिष्ट सेवाओं के लिये विनय कुमार मिश्र, घनश्याम चतुर्वेदी को मिलेगा ‘राष्ट्रपति पदक’

0
640

11 कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिये मिलेगा राष्ट्रपति पदक

ब्यूरो , लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के दो डिवीजनल कमांडेंट विनय कुमार मिश्र, घनश्याम चतुर्वेदी एवं बीओ विनोद कुमार यादव को 15 अगस्त के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गयी है। इसी तरह इस विभाग के 11 कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिये सम्मानित किया जायेगा।

होमगार्ड विभाग में इस बार अधिकारियों व कर्मचारियों ने छप्पर फाड़ कर राष्ट्रपति पदक हासिल किया है। ये दर्शाता है कि पूरी निष्ठा से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर शासन की नजर रहती है। विशिष्ट सेवा के लिये जहां मंडलीय कमांडेंट विनय कुमार मिश्र और मंडलीय कमांडेंट घनश्याम चतुर्वेदी के नाम की घोषणा की गयी वहीं बीओ विनोद कुमार यादव भी सम्मानित किये जायेंगे।

इसी तरह, सराहनीय सेवाओं के लिये क्रमश: कमांडेंट – वेदपाल सिंह चपराना,आईजी विवेक कुमार सिंह,एसएसओ- राजकुमार आजाद, डिवीजनल कमांडेंट- पियूषकांत, डिवीजनल कमांडेंट संजय कुमार सिंह, पीए-कमलेश चंद्र गौतम, विजय बिक्रम वर्मा, बी.ओ.-महेश प्रसाद,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी- शिव कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक- कृपाल सिंह, ऊर्दू अनुवादक, प्रधान सहायक- मो. अरशद हुसैन का चयन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here