Good news-यूपी में सहकारिता विभाग की संस्थाओं में होगी 12,500 पदों पर भर्तियां

0
543

लखनऊ। सहकारिता विभाग की संस्थाओं में रिक्त चल रहे लगभग 5000 पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार ने इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आइबीपीएस) की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कराए जाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद विभाग ने सभी संस्थाओं को रिक्त पदों का ब्यौरा भेजने के निर्देश दिए हैं।

सहकारिता विभाग की संस्थाओं में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक, 50 जिला सहकारी बैंक, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ, उ.प्र. श्रम एवं विकास सहकारी संंघ में ये पद रिक्त बताए जा रहे हैं।विभाग की अन्य संस्थाओं में रिक्तियों की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि आइबीपीएस के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने का प्रस्ताव दो साल पहले ही स्वीकृत हो गया था। इसके बाद भी भर्तियां इसलिए नहीं हो पा रही थीं क्योंकि आइबीपीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here