कनपुरिया होमगार्ड को भौकाल पड़ा भारी, कमांडेंट प्रीती शर्मा ने किया सस्पेंड़

0
1282

कमांडेंट प्रीती शर्मा का एक्शन:एसडीएम के चालक होमगार्ड और ‘पैर दबावन’ होमगार्ड को किया निलंबित

दोनों होमगार्ड का आपसी विवाद चल रहा है:प्रीती शर्मा,कमांडेंट कानपुर

 शुभम यादव

कानपुर। कनपुरिया भौकाल देखना हो तो होमगार्ड विभाग में पधारो। एसडीएम के यहां चालक का काम देख रहे होमगार्ड मनोज कुमार ने अर्दब में ले रखे दूसरे होमगार्ड रजत सिंह से लाट साहेब की तरह तखत पर लेट कर पैर दबवाते हुये ज्ञान बांच रहा था। भरोसेमंद या यूं कहें कि गद्दार अन्य जवान ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिर क्या था,कानपुर की जिला कमांडेंट प्रीती शर्मा ने वीडियो देखते ही तत्काल प्रभाव से दोनों होमगार्ड को सस्पेंड़ कर दिया। कमांडेंट का कहना है कि दोनों के बीच संभवत: जमीनी विवाद है और एसडीएम के यहां तैनात होमगार्ड दूसरे जवान को अर्दब में लेकर पैर दबवा रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक एसडीएम का चालक होमगार्ड मनोज कुमार इलाके में दबदबा रखता है। एसडीएम आवास पर दो दिन पूर्व तखत पर लेट कर दूसरे होमगार्ड रजत सिंह से पहले सिर दबाने को बोला,उसके बाद धीरे-धीरे हांथ और फिर थोड़ा नीचे सरका कर पैर दबवाने लगा। इस दौरान मनोज मोबाइल पर रील देखते हुये दूसरे होमगार्ड के सामने ज्ञान रेल रहा था।

अब वर्दी में कोई किसी का पैर दबाये,मामला गंभीर था और देखते ही देखते वीडियो पूरे प्रदेश में गरदा उड़ा दिया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि पैर दबाने वाला व्यक्ति पुलिस है या होमगार्ड ? वीडियो जैसे ही कानपुर की जिला कमांडेंट प्रीती शर्मा तक पहुंचा,उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोनों होमगार्डों को सस्पेंड़ कर दिया।

कमांडेंट ने बताया कि वर्दी में किसी जवान से पैर दबवाना ही अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। मनोज कुमार एसडीएम अवीचल प्रताप सिंह का चालक है इसलिये उसने इलाके में दबंगई बना रखा है लेकिन ये मैं किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगी। प्रारंभिक जांच में दोनों को सस्पेंड़ कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here