मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब का फरमान : इलेक्ट्रिक बसें शहर की पहचान बने ऐसी पद्धति बनायें
सभी रूट पर लगायी जाये चार्ट,समय तय हो कितने मिनट पर यहां आयेगी बस…
ब्यूरो
लखनऊ। मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि शहर के अगल-बगल इलेक्ट्रिक बसे ज्यादा चलायी जायें। इलेक्ट्रिक बसे शहर की पहचान बने ऐसी पद्धति बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। साथ में यह भी सुनिश्चित करायी जायेगी कि प्रत्येक रूट पर समय अंतराल का चार्ट लगाया जाये कि कितने- कितने मिनट पर बसें यहां से मिलेंगी।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि चारबाग, अमौसी में कितनी गाड़ी शहर को कवर करने के लिये लगायी गयी हैं, उनकी संख्या जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जाये। टूरिज्म के लिये कितनी गाडिय़ां लगायी जानी है उसकी भी संख्या उपलब्ध करायी जाये।
            











