रक्षा बंधन पर एक लाख 20 हजार कैदियों के हांथों में बहना बांधेंगी राखी: धर्मवीर प्रजापति

0
290

रक्षाबंधन पर जेल में सजायाफ्ता एक लाख 20 हजार बंदियों की कलाई में बहना बांधेंगी राखी: धर्मवीर प्रजापति

 


    संजय पुरबिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता एक लाख 20 हजार बंदियों की कलाईयां इस बार रक्षाबंधन पर सूनी नहीं रहेंगी। इस बार का रक्षाबंधन सभी के लिये खास होगा। अनूठे और एतिहासिक पहल कोई और नहीं बल्कि अजूबा काम करने में माहिर कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति करने जा रहे हैं। इसके लिये सभी जेल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

द संडे व्यूज़ से खास बातचीत के दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व ही भाईयों के लिये है। सभी भाई अपने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेेते हैं लेकिन अपने कर्मों की वजह से जेल में लाखों बंदी सजा काट रहे हैं। आखिर उनकी बहनों का कसूर क्या है? इसलिये मैंने संकल्प लिया है कि इस बार प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता एक लाख 20 हजार बंदियों के हांथों की कलाई में राखी बांधी जाये। धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि किसी भी बंदी के हांथों की कलाई खाली ना रहे और उसे यह अहसास ना हो कि उसका कोई नहीं है।

मंत्री ने कहा कि जिसका कोई नहीं,उसके लिये ईश्वर,खुदा होता है…। रक्षा बंधन के दिन हर बंदी खुश दिखे और इसके लिये सामाजिक संस्थाओं सहित जेल में सजायाफ्ता महिला बंदी राखी बांधेंगी। इसके लिये समस्त जेल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

एक सवाल के जवाब में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि ये पहली बार हो रहा है कि जेल में बंद बंदियों से बड़े पैमाने पर झंड़ा बनाने का आर्डर मिल रहा है। कई प्रदेश के जिलाधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों से पांच हजार से लेकर चार हजार झंड़ा बनाने का आर्डर दे चुके हैं। कुशल कारीगरों की तरह बंदी झंड़ा तैयार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here