मंत्री धर्मवीर प्रजापति केन्द्रीय गृहमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री से की शिष्टाचार भेंट की

0
198

मंत्री धर्मवीर प्रजापति केन्द्रीय गृहमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री से की शिष्टाचार भेंट की

मुलाकात के दौरान विभागीय उपलब्धियों पर की विस्तार से चर्चा

संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अलग- अलग शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गृहमंत्री एवं रक्षामंत्री को विभागीय उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक की एक-एक प्रति के साथ बंदिया द्वारा मथुरा जिला कारागार में बने ठाकुर जी का वस्त्र, मेरठ जिला कारागार में बना फु टबाल एवं गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में बनी बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।


श्री धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात के दौरान कारागार विभाग को और अधिक मजबूत किये जाने के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। होमगार्ड एवं कारागार विभाग में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। बंदियों से लगातार संवाद किया जा रहा है जिससे कि उनकी मनोवृत्ति में बदलाव आये। हाल ही में होमगार्डस विभाग ने अपना हीरक जयन्ती समारोह मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here