निकाय चुनाव में भाजपा को बम्पर बढ़त, आजम के गढ़ में भी भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी को मिली जीत

0
167

लखनऊ।प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे।

नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई व 11 मई को मतदान हुआ था। नगर निगमों में ईवीएम व नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्रों के जरिए मतदान कराया गया है।

नगर पालिका सदस्य व नगर निगमों के पार्षदों के परिणाम भी दस बजे से आने लगेंगे। अध्यक्ष व मेयर पद के परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद से आने की उम्मीद है। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।

आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया है। आगरा की नगर पंचायत दयालबाग व गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा के अध्यक्ष और 160 पार्षद व सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में 17 नगर निगमों के मेयर, 199 नगर पालिका व 542 नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही 13,764 वार्डों के लिए पार्षद व सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here