निकाय चुनाव में कोंच में भाजपा ने 34 साल का रिकार्ड तोड़ खिलाया कमल : धर्मवीर प्रजापति

0
228

निकाय चुनाव : जनता ने साबित कर दिया कि यूपी को योगी पसंद है: धर्मवीर प्रजापति

संजय पुरबिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड़ जीत कर साबित कर दिया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैलीसभी वर्ग को भाग गया है। चाहें ‘अपराधियों का सफाया’ हो या ‘विकास की राह पर यूपी में नई इबारत’ लिखने ‘की बात,योगी सभी में सफल रहें और अवाम ने कहना शुरु कर दिया कि ‘यूपी को योगी पसंद है’...। यही वजह है कि कोंच में 36 साल पुराना रिकार्ड तोड़ भाजपा ने भगवा लहरा दिया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने शानदार जीत हासिल की। 1987 में भाजपा इस सीट पर जीती थी,जिसके बाद से ही इस पर कांग्रेस का कब्जा था। लेकिन इसबार भाजपा ने इस तिलिस्म को तोड़ते हुये सीट पर जीत हासिल की है। ‘द संडे व्यूज़‘ से खास बातचीत में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कही।

मंत्री प्रजापति ने बताया कि मुझे पार्टी ने निकाय चुनाव मे जो जिम्मेदारियां सौंपी उसे मैंने और मेरे कार्यकर्ताओं ने बखूबी निभायाजालौन के कोंच नगर पालिका में 36 वर्ष बाद भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता की शानदार जीत बताती है कि अब यूपी की पहली पसंद योगी जी बन गये हैं। जनता को उन पर पूरा भरोसा है और मतदान के दिन कमल के फूल पर बटन दबाकर ये साबित भी कर दिया गया। कहा कि जालौन की चार नगर पालिका और सात नगर पंचायत के सीटों के परिणाम आ गये हैं, जिनमें बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई हैं। श्री प्रजापति ने बताया कि कोंच नगर पालिका जिले की दूसरी सबसे बड़ी नगर पालिका है। यह सीट अनारक्षित है। इस सीट पर अध्यक्ष पद के लिये 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। इस पालिका में 25 वार्ड हैं और अब बदलाव की बयार दिखने लगी है।

मंत्री ने बताया कि भाजपा की प्रचंड़ जीत के पीछे सुलझी,सकारात्मक सोच की रणनीति और कार्यक र्ताओं की मेहनत दिखती है। मैं जनता के दरवाजे तक जाकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों को बताया और लोगों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा कई रोड़ शो कर अवाम को जागरूक करने का काम भी किया,जिसका परिणाम आपलोगों के सामने है।

जनता चाहती है कि यूपी से माफियागिरी,भ्रष्टाचार खत्म हो,जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिखाया है। पूरा उत्तर प्रदेश भगवामय हो गया है और हमलोगों की पूरी कोशिश रहेगी कि सरकार की नीतियों पर काम करने वाला ही सम्मान पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here