‘योगी जी’ के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों के बेहतरी के लिये बहुत काम हुआ : धर्मवीर प्रजापति

0
204

होमगार्ड विभाग का 62वां स्थापना दिवस

1- सड़क किनारे विकलांग,बुजुर्ग महिला-पुरुष दिखे तो उनकी मदद करें: धर्मवीर प्रजापति

2 -जवानों का दैनिक भत्ता 600 रुपये प्रतिदिन के साथ डीए भी दिया जा रहा है

 3- डॅायल 112 की कुशलता में हमारे होमगार्ड संगठन का बहुत बड़ा योगदान

4 -80 हजार होमगार्डों को लगातार मिल रही है ड्यूटी -अपर मुख्य सचिव 

5-अन्य विभागों की तुलना में अधिक आधुनिक हुआ होमगार्ड विभाग : डी.जी. वी.के.मौर्या

संजय पुरबिया

लखनऊ।  होमगार्ड विभाग का 42वां स्थापना 6 दिसंबर को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इस कार्यक्रम की भव्यता,परेड देख ऐसा लग रहा है मानों मैं 26 जनवरी के किसी झांकी में उपस्थित हूं। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2017 से लेकर अब तक इस विभाग को उन्नति की राह पर पहुंचाने व जवानों के हित में जितने काम किये उसके बारे में बताया। कहा कि होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता पहले 375 रुपये हुआ करता था जिसे दो बार में बढ़ाते हुये रूपये 600 कर दिया गया है। डी.ए. भी दिया जा रहा है। जवानों के ड्यूटी एवं भत्ते को लेकर पहले तमाम तरह की अनियमितताओं की शिकायतें मिलती थी लेकिन अब नहीं मिल रही। पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुये ड्यूटी एवं भत्ता से लेकर अन्य सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। अब जवानों को स्वयं ड्यूटी की जानकारी स्वत: प्राप्त हो जाती है एवं उनके भत्ते सीधे खाते में भेजे जा रहे हैं। आज सॉफ्टवेयर से उनकी ड्यूटी लगायी जा रही है ताकि किसी भी अनियमितता की गुंजाइश ही नहीं रहती। उन्होंने जवानों से यह भी कहा कि यदि आपलोगों को सड़क या मंदिर किनारे कोई विकलांग,बुजुर्ग,महिला-पुरुष दिखे तो उसकी तत्काल सहायता करें…. 

श्री प्रजापति ने कहा कि हमें गर्व है कि निर्वाचन के दौरान अन्य प्रदेशों से होमगार्ड जवानों की मांग आती है। हमारा होमगार्ड जवान कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा से ड्यूटी करता है उसकी तारीफ अन्य प्रदेशों से भी प्राप्त होती है। आज का यह रैतिक परेड कार्यक्रम ऐसा प्रतीत हो रहा था की जैसे 26 जनवरी की कोई झांकी हो। उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग को बेहतर से बेहतर करने के लिये हमारे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रयत्न एवं मेहनत कर रहे हैं। आज हमारा होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ- साथ सामाजिक कार्यों को भी बखूबी निभा रहा है। उनका सामाजिक दायित्वों का निर्वहन प्रशंसनीय है। वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफ ाई एवं नदियों- नालों की सफ ाई के साथ-साथ हमारा होमगार्ड जवान विभन्न आपदाओं के समय से उपस्थित रहकर सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं तत्परता से कर रहा है। हमने अपने जवानों को निर्देश दिया है कि मंदिरों एवं सड़कों पर अगर कोई भी विकलांग, बुजुर्ग, पुरुष, महिला दिखे तो उसकी मदद करें। श्री प्रजापति ने कहा कि आज हमारे होमगार्ड जवानों का न केवल ड्यूटी भत्ता बढ़ा है बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से रूपये 5 लाख की सहायता राशि उनके असामयिक निधन पर प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि असामयिक मृत्यु की स्थिति में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 30- 40 लाख रुपए की मृतक बीमा राशि भी प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम तो एक बानगी मात्र है जो हम पूरे साल करते रहते हैं। आज डॅायल 112 की कुशलता में हमारे होमगार्ड संगठन का एक बहुत बड़ा योगदान है। चौराहों पर हमारा जवान पूरी कुशलता एवं तत्परता से ड्यूटी करता है, देखकर प्रसन्नता होती है। 80 हजार होमगार्ड जवानों को आज के समय में लगातार ड्यूटी उपलब्ध करायी जा रही है ड्यूटी भत्ते को लेकर विलंब की शिकायतें प्राप्त होती थी जिसमें सुधार की आवश्यकता ऑनलाइन व्यवस्था को अपनाया गया और अब प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में ही ड्यूटी भत्ता जवानों के खाते में उपलब्ध करा दी जाती है। वर्दी भत्ता 3 वर्ष में एक बार दिया जाता है इसमें भी पूरी पारदर्शिता के साथ वर्दी भत्ता सीधे हमारे होमगार्ड जवानों के खाते में भेज दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा निर्णय लेने का आशय होमगार्ड जवान तक उसका लाभ पहुंचाने की रहती हैं।

इसी क्रम में कमांडेंट जनरल होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने कहा कि होमगार्ड संगठन नित्य नई- नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है और नये रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा होमगार्ड संगठन अन्य विभागों की तुलना में अधिक आधुनिक हुआ है। आज सभी रिकॉड्र्स ऑनलाइन हो गये हैं। ड्यूटी पेमेंट्स ऑनलाइन किये जा चुके हैं। होमगार्ड विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा जवान वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफ ाई तक सभी अभियान को सफ लतापूर्वक पूरा किया है । आपदा के समय राहत कार्यों में ट्रेंड जवानों की जरूरत होती है, अत: हम अपने जवानों के ट्रेनिंग की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि आपदा के समय हमारे जवान कारगर साबित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here