अलीगढ़ में होली खेलने के दौरान चले लात-घूंसे

0
174

अलीगढ़ ।सब्जी मंडी चौराहे पर होली खेलने के दौरान मंगलवार दोपहर को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें जमकर लात-घूंसे चले। इससे पुलिस के होश फाख्ता हो गए। एक बार विवाद शांत कराने के बाद फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए।एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बीच-बचाव करके विवाद को शांत कराया। इसके चलते करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ और होली में खलल पड़ गया। मारपीट में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी समेत कई के चोट लगी है। आरोप है कि एक युवक की पिटाई का विरोध सुबोध स्वीटी ने किया था। जिसके चलते उन पर भी हमला कर दिया। रात तक दोनों पक्षों में से की ओर से तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। मारपीट की वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं।

घटना दोपहर करीब सवा दो बजे की है। एक युवक को सराफा बाजार में रंग लगा दिया गया। वो युवक सब्जी मंडी चौराहे के पास अब्दुल करीम चौराहे की तरफ पानी से मुंह धो रहा था। तभी दूसरे पक्ष के युवक ने उस पर टिप्पणी करते हुए गालीगलौज कर दी। बाद ज्यादा बढ़ने पर आरोपितों ने युवक पर हमला बोल दिया।

बाजार में होली खेल रहे भाजपा नेता सुबोध स्वीटी ने इसका विरोध किया तो उनसे मारपीट कर दी गई। इसमें सुबोध घायल हो गए। तत्काल पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हटाया। कुछ देर बाद कुछ और लोग आ गए, जिन्होंने दूसरे पक्ष के ओपी लाला के भाई हनुमान के बेटे नितिन कुमार से मारपीट कर दी। उसके चेहरे पर चोट आई।

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में लोगों के कपड़े तक फट गए।मौके पर मौजूद एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने फोर्स के साथ बीच बचाव कर झगड़ रहे लोगों को हटाया और थाने भेजा गया। यहां से घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया। बाद में पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने भी लोगों को शांत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here