केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का मिशन : लखनऊ में आयोजित हाफ मैराथन में दौड़ लगाकर दिखायेंगी महिलाएं दम…

0
142

31 दिसंबर को 11 बजे दुबग्गा चौराहे से 22 कि.मी. तक होगी हाफ मैराथन

18 वर्ष से ऊपर की महिलाएं ले सकती हैं भाग

सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क है

संजय पुरबिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में 31 दिसंबर को महिला सशक्तिकरण ताकत का जो आगाज होगी उसकी गूंज पूरे देश में सुनायी देगी। प्रदेश के कोने-कोने से यहां पर आयेंगी महिलाएं और दौड़ लगाकर ये जता देंगी कि वे सिर्फ चूल्हा-चौका करने तक ही सीमित नहीं बल्कि मैराथन में पी.टी.ऊषा की तरह दौड़ लगाने का दम-खम रखती हैं। महिला सशक्तिकरण को साकार करने के लिये केन्द्रीय राज्य मंत्री,सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर 31 दिसंबर को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन का आयोजन कराने जा रहे हैं। इसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। वीवीआईपी गेस्ट हाउस में में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने यह जानकारी दी।

केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन करके यह घोषणा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज़ाद भारत में बनायी गयी नयी लोकसभा में प्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारत के संविधान में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये ऐतिहासिक कार्य किया गया है। जिसके समर्थन में लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ का आयोजन सभी वर्गों, सभी समुदाय के समर्थन से किया जायेगा। कहा कि इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएं शामिल हो सकती हंै और इसके लिये 1 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक, 45 दिन में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को 20 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चेस्ट नम्बर एलाट किये जायेंगे । यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 31 दिसम्बर को दिन में 11 बजे शुरू होगी जो 22 किमी की होगी। महिला हाफ़ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुये वापस दुबग्गा चौराहा पर इसका समापन होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने यह भी घोषणा किया कि पुरुषों की नशामुक्त हाफ़ मैराथन दौड़ की तरह महिलाओं की इस हाफ़ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को 3 लाख व द्वितीय विजेता को 2 लाख व तृतीय विजेता को 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा प्रथम 10 में आने वाली महिलाओं को 21 हज़ार, द्वितीय 10 आने वाली महिलाओं को 11 हज़ार, तृतीय 10 आने वाली महिलाओं को 5100, चतुर्थ 10 महिलाओं को 4100, पंचम 10 महिलाओं को 3100 षष्ठम् 10 महिलाओं को 2100 और सप्तम 10 महिलाओं को 1100 रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जायेगा। कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिये जाएंगे ।

मंत्री कौशल किशोर ने महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ में सभी लोगों से डॉक्टर, वकील, व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, शैक्षिक संस्थानों,मीडिया, सोशल मीडिया सहित सभी लोगों से इस महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ में भागीदारी लेने की अपील की। कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिये यह महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ को लाखों महिलाएं समर्थन करने के लिये आयेंगी और 1 नवंबर से ही लखनऊ सहित इसके लिये पूरे देश में संपर्क के लिये टोलियों के माध्यम से संपर्क किया जायेगा और उन्हें इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन के बारे में बताया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here